फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिडेन ने लॉयड ऑस्टिन को चुना, नियुक्ति होने पर देश के पहले अश्वेत रक्षामंत्री होंगे

Wed, 09 Dec 2020 01:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
रिटायर्ड जन. लॉयड ऑस्टिन - फोटो : ani
विज्ञापन

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी सेना के रिटायर्ड जनरल लॉयड ऑस्टिन को देश के नए रक्षामंत्री के रूप में चुना है। यदि उनकी नियुक्ति की पुष्टि होती है तो वे देश के पहले अश्वेत होंगे जिन्हें पेंटागन (रक्षा मंत्रालय) का जिम्मा दिया जाएगा। इराक में सैन्य कमांडर रह चुके ऑस्टिन देश में ऐसे पहले चार सितारा जनरल होंगे जो युद्ध की चुनौतियां से जूझने के बाद रक्षामंत्री का पद संभालेंगे।

विज्ञापन


2016 में सेवानिवृत्त 67 वर्षीय लॉयड ऑस्टिन पहले ऐसे अश्वेत जनरल रहे हैं जिन्होंने सेना की एक डिवीजन का जंग के मैदान में नेतृत्व किया था। उन्हें रक्षामंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।


इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व सहयोगी माइकल फ्लोरिनी और जेह जॉनसन भी इस रेस में थे। लेकिन वे बाद में दौड़ में पिछड़ गए। पिछले कुछ सप्ताह से बाइडन पर इस बात के लिए दबाव तेज हो गया था कि किसी अश्वेत को देश का रक्षामंत्री बनाया जाए।
विज्ञापन


बाइडन ने जनरल ऑस्टिन को इसलिए चुना क्योंकि वे संकट के वक्त हमेशा से खरे साबित हुए हैं। उनका सेना के अंदर काफी सम्मान भी है। बाइडन इसलिए भी जनरल ऑस्टिन पर भरोसा करते हैं क्योंकि उपराष्ट्रपति रहने के दौरान दोनों ने साथ काम किया है। बाइडन अब ऑस्टिन का नाम कांग्रेस के सामने रखेंगे। कांग्रेस की मंजूरी के बाद ऑस्टिन पद संभालेंगे।

ट्रंप का हमला, अमेरिका तीसरी दुनिया के देश के समान
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चुनाव में धोखाधड़ी तथा मतों के बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े के निराधार दावों को दोहराते हुए अमेरिका को ‘तीसरी दुनिया के देश’ के समान बताया।

पहलवान एवं कोच डान गाबल को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम सम्मान प्रदान करने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में ट्रंप ने कहा कि चुनाव हमारे देश के लिए शर्मिंदगी का कारण बना। उन्होंने कहा, ‘‘यह तीसरी दुनिया के देश के समान है- मत एक ऐसी मशीनरी के जरिए हर ओर से आ रहे थे जिसके मालिक का किसी को पता नहीं, जिसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता। उनमें गड़बड़ियां थीं।

हिंदू-अमेरिकियों की जॉर्जिया सीनेट के लिए डेमोक्रेट को समर्थन की अपील
बाइडन के हिंदू-अमेरिकी तथा दक्षिण-एशियाई समर्थक जॉर्जिया के हिंदू समुदाय से अनुरोध कर रहे हैं कि पांच जनवरी को होने जा रहे सीनेट चुनाव में वे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करें। हाल के वर्षों में जॉर्जिया में हिंदू-अमेरिकी लोगों की आबादी में काफी इजाफा हुआ है, अब राज्य में समुदाय के करीब 1,00,000 लोग रहते हैं जो भारत, भूटान, नेपाल, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो से हैं। हिंदू अमेरिकंस फॉर बाइडन की सह अध्यक्ष सोहिनी सरकार ने कहा, जॉर्जिया के हिंदुओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके सीनेटर राज्य को नस्लवाद और विदेशियों से भय के काले दिनों में वापस ले जाने वाले न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें