फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकडॉनल्ड्स में कई महिलाओं ने कराया स्तनपान, लेकिन क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में मैकडॉनल्ड्स के एक रेस्त्रा में कई मांओं ने अपने बच्चों को स्तनपान करा अपने गुस्से का इजहार किया। दरअसल इस हफ्ते मैकडॉनल्ड्स ने रेस्त्रा में बच्चों को स्तनपान कराने पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन


लेकिन शुक्रवार को कई मांएं अपने बच्चों को गोद में लिए मैकडॉन्ड्स पहुंची और वहां बच्चों को स्तनपान कराने लगी।उधर मैकडॉन्लड्स ने एक बयान जारी कर इस घटना के लिए सुरक्षागार्ड को जिम्मेदार ठहराया है।

इसमें कहा गया है कि मैकडॉनल्ड्स रेस्त्रा में महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान करा सकती हैं क्योंकि इस फास्ट फूड रेस्त्रा की नीतियां परिवार के अनुकूल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया का इस्तेमाल

एक मां ने अनुसार वे अपने बच्चे को स्तनपान कराने के लिए रेस्त्रा में एकांत जगह तलाश रही थी।उन्होंने इस बारे में एक वेटरेस से भी पूछा और उसने अनुमति दे दी। लेकिन एक सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोक दिया। इस महिला के अनुसार गार्ड ने अपने मैनेजर से भी इस बारे में बात की और फिर दोबारा उन्हें रोक दिया।

इस महिला ने ये बात अपनी सहेली को बताई और फेसबुक और सोशल मीडिया पर ये कहानी आग की तरफ फैल गई और शुक्रवार को इन महिलाओं ने मैकडॉनल्ड्स के ख‌िलाफ विरोध दर्ज कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें