फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 साल बाद कोई महिला राजदूत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान 36 साल के बाद पहली बार किसी महिला को राजदूत नियुक्त करने जा रहा है। वो महिला हैं विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्ज़ीह अफखाम, जो ईरान में सबसे हाई-प्रोफाईल महिला मानीजा रही हैं।
विज्ञापन


पहले, 1979 में हुई इस्लामिक क्रांति के बाद से ईरान की कोई महिला राजदूत नहीं रही है। वह ईरान के इतिहास में दूसरी महिला राजदूत होंगी। इससे पहले 70 के दशक में मेहरान्गीज दौलतशाही ने डेनमार्क के राजदूत के रूप में काम किया था।

देश स्पष्ट नहीं
राष्ट्रपति हसन रोहानी ने महिलाओं को ज्यादा अधिकार देने का वायदा किया था। राष्ट्रपति हसन रोहानी ने 2013 के चुनाव प्रचार के दौरान महिला अधिकारों को मजबूत करने का वायदा किया था।
विज्ञापन


उनसे पहले राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने मारजियाह वाहिद दास्तजेर्दी को देश की पहली महिला मंत्री बनाया था। ईरानी समाचार एजेंसियों के अनुसार अभी यह साफ नहीं कि अफखाम की नियुक्ति कहां होगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें