नाइजीरियाई चरमपंथी समूह बोको हराम द्वारा 200 से
ज्यादा लड़कियों को अगवा किए जाने के एक साल पूरे होने पर उनकी याद में कई
देशों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में हर
अगवा लड़की का प्रतिनिधत्व करते हुए 219 लड़कियां विरोध प्रदर्शन में
हिस्सा लेंगी।
'मैं दौड़ती रही और अपहर्ताओं के चंगुल से आजाद हुई'
लंदन
और वाशिंगटन में भी इसी तरह प्रदर्शन होने वाले हैं। मंगलवार को एमनेस्टी
इंटरनेशनल ने बताया कि पिछले साल की शुरुआत से अब तक 2000 लड़कियों और
औरतों को अगवा कर रसोइया, सेक्स स्लेव और लड़ाकू बनाया गया है।
14
अप्रैल 2014 को नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी इलाके चिबोक से लड़कियों को
अगवा किया था, जिसके बाद दुनिया भर में इसको लेकर गुस्से की आग भड़क उठी
थी। अमेरिका और चीन जैसे देशों ने भी लड़कियों को खोजने में मदद देने का
वादा किया था, लेकिन आजतक उनमें से किसी का कोई पता नहीं चला है।