फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोते की पीट-पीट कर हत्या करने के जुर्म में महिला को चार हफ्ते की जेल

Wed, 01 Aug 2018 07:36 PM IST
भाषा, सिंगापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सौतेली बेटी के तोते को पीट-पीट कर मारने के जुर्म में सिंगापुर की अदालत ने बुधवार को एक महिला को चार हफ्ते के कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


वियतनाम मूल की महिला 38 साल की त्रान थी थुई हैंग के दाहिने गाल में उसकी सौतली बेटी के तोते ‘लकी’ ने पिछले साल 27 अक्तूबर को काट लिया था। इस पर उसने पिजड़े में ही तोते को मार डाला। 

स्थायी रूप से यहां रहने वाली हैंग ने तोते द्वारा काटे जाने के बाद तुरंत अपने साठ साल के पति यू ची मेंग से इसकी शिकायत की और घर से उसे बाहर निकालने को कहा।
विज्ञापन


समाचार चैनल न्यूज एशिया की खबरों के अनुसार जिस समय तोते ने हैंग को काटा उस वक्त वह उसकी सौतेली बेटी यू मे लिंग के कंधे पर बैठा था, उस वक्त लिंग बैठक में मौजूद थी। हैंग उसके पीछे आयी, इसी दौरान लकी उसकी तरफ उड़ा और दाहिनी गाल में काट लिया ।

अभियोजक तथा कृषि खाद्य एवं वेटेरिनरी अधिकारी याप टेक चुआन ने अदालत को बताया, ‘‘क्रोध में उन्होने (हैंग ने) लकी को घर से तुरंत निकालने की मांग की और कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वह उसे मार देगी।’’ 

अगले दिन मेंग और उनकी बेटी लिंग सुबह नाश्ते के लिए घर से बाहर गए। इसी दौरान हैंग ने एक थापी (बांस का कपड़े धोने के लिए बना मोगरा) लिया और लकी का पिंजड़ा खोला और उससे वह उसे तबतक पीटती रही जबतक उसकी मृत्यु नहीं हो गयी।

नाश्ते के बाद जब लिंग अपने पिता के साथ वापस लौटी तो हैंग ने अपने पति को लकी का शव दिखाया और उसने जो किया था, उसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने लकी का शव और पिंजड़ा दोनों उठा कर घर के बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन


मामले में सजा सुनाते हुए जिला जज एडम नखोदा ने कहा कि हैंग ने जानबूझ कर यह क्रूरता भरा काम किया था । हैंग ने पिछले महीने लकी की हत्या के मामले में अपनी गलती स्वीकार की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें