फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इसराइल और हमास की लड़ाई खत्म हुई?

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराइल और फलस्तीनी चरमपंथियों के बीच गजा पट्टी में एक लंबे समय के संघर्ष विराम पर सहमति हो गई है। लगभग सात हफ्तों तक चले इस संघर्ष में 2200 लोग मारे गए। मिस्र ने ये संघर्ष विराम कराने में मदद की है।
विज्ञापन


संघर्ष विराम की घोषणा के बाद गजा में जश्न के तौर पर हवा में गोलियाँ चलाई गई हैं। इसराइल ने आठ जुलाई को 'ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज' की शुरुआत की थी। इसका मकसद इसराइल में रॉकेट हमले रोकना था। बाद में उसने चरमपंथियों की सुरंगें नष्ट करने का काम भी इसमें जोड़ दिया।

लगभग सात हफ्तों के इस संघर्ष के दौरान कई बार कुछ समय के लिए संघर्ष विराम हुआ था मगर दीर्घकालिक संघर्ष विराम की बात अब हुई है। दोनों पक्षों ने मिस्र की बात मान ली है। मगर यहाँ तक पहुँचने में काफी समय लगा।
विज्ञापन


इससे पहले जो भी संघर्ष विराम हुए वे कम समय में ही खत्म हो गए। मगर यहाँ ये ध्यान रखना होगा कि इससे पहले के संघर्ष विराम जहाँ कुछ घंटों या दिनों के होते थे इस बार का संघर्ष विराम समयावधि की बात नहीं करता है।

लगभग 50 दिन की लड़ाई के बाद दोनों ही पक्षों में संघर्ष विराम कराने की मंशा प्रबल थी। इतने दिनों के संघर्ष के बाद दोनों ही पक्ष किसी नतीजे पर पहुँचना चाहते थे क्योंकि जानोमाल का नुकसान दोनों ओर हुआ है। इस संघर्ष विराम में वे कई बातें हैं जिन पर कुछ हफ्तों से बातचीत जारी थी।
विज्ञापन

बयानों में अंतर

मगर यहाँ ध्यान रखना होगा कि दोनों ही पक्षों के शुरुआती बयानों में कुछ अंतर थे। फलस्तीनी गुट गजा की घेरेबंदी में इसराइल की ओर से राहत की बात कह रहे हैं।

इस दौरान मानवीय राहत सामग्री और भवन निर्माण सामग्री गजा पहुँच सकेगी। उनका दावा है कि मछली मारने की सीमा भी बढ़ाई जाएगी।

इस बीच एक वरिष्ठ इसराइली अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि इसराइल ने जहाँ मिस्र का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है वहीं समुद्री टर्मिनल, हवाई अड्डे या इसराइल में बंद फलस्तीनी कैदियों के मसले पर कोई बात नहीं हुई है।

ये कहा गया है कि अधिक विवादास्पद मुद्दों पर मिस्र की राजधानी काहिरा में अगले महीने से बातचीत शुरू होगी। इसके तहत गजा के चरमपंथी गुटों के हथियार डालने की इसराइली माँग पर भी बात होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें