फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनावई पूरी होते ही लंदन छोड़ सकते हैं माल्या

Tue, 05 Dec 2017 01:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विजय माल्या
विज्ञापन
लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही सुनवाई के बाद विजय माल्या लंदन छोड़ सकते हैं। बता दें कि माल्या के प्रत्यार्पण पर उनके खिलाफ सुनावई चल रही है। केस की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन


आपको  बता दें कि 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुका पाने के मामले में भगोड़ा घोषित किए गए माल्या के खिलाफ लंदन के वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट में अचानक फायर अलार्म बजने लगे जिससे कोर्ट रूम को तुरंत खाली करा दिया और सुनवाई रोक दी गई।

पढ़ें- CBI की गिरफ्त में 'माल्या' जैसा देश का टॉप 10 डिफॉल्टर

भारत द्वारा लंदन के वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट को बताया जाएगा कि कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य का कर्तव्य है और जान को खतरे की माल्या की आशंका भ्रम फैलाने की कोशिश है। बता दें कि इससे पहले माल्या के वकील ने कहा था कि भारतीय जेलों में विजय माल्या की जान को खतरा हो सकता है। वकील ने भारतीय जेलों में मानवाधिकार उल्लंघन के कई मामले भी पेश किए।
विज्ञापन

  #VijayMallya leaves London's Westminster Magistrates Court after hearing in extradition case against him. Hearing in the case to continue tomorrow. pic.twitter.com/uJuzGrQg8t — ANI (@ANI) December 4, 2017


खबर के मुताबिक ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पित होने पर विजय माल्या को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। भारत सरकार की ओर से लंदन की अदालत को बताया जाएगा कि माल्या को कोई खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें