अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से एक बड़े आत्मघाती हमले की खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने स्थानीय समाचार सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि हादसे में 6 लोगों की मौत और 11 अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटना में जान गंवाने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है।
मौके पर रेस्क्यू फोर्स राहत कार्य में लगी है। हादसे में जख्मी लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Six people, including a woman and a child, were killed in a suicide attack in Jalalabad city and 11 others were wounded, local officials confirmed, reports TOLOnews.
— ANI (@ANI) December 3, 2017