फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर... सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली रूट पर बढ़ाईं रोडवेज की बसें, यात्रियों को राहत

Fri, 23 Aug 2024 06:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली रूट पर बसों में इजाफा किया है। अब इस रूट पर 16 बसें संचालित हो रही हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली रूट पर बसों में इजाफा किया है। अब इस रूट पर 16 बसें संचालित होती हैं, जिनमें चार एसी बसें भी शामिल हैं, जबकि 12 बीएस-6 मॉडल बसें हैं। ऐसे में यात्रियों की दिक्कत कम होगी।
विज्ञापन

 

परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो में 224 बसों का बेड़ा है। इनमें 186 परिवहन निगम और अनुबंधित की 38 बसें हैं। इस डिपो की बसें खाटू श्याम, महावीर जी, बालाजी, अलवर, भरतपुर, आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ, इटावा, काठगोदाम, लुधियाना, पटियाला, देहरादून, हरिद्वार आदि जगहों के लिए चलती हैं। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए परिवहन निगम के डिपो में बसों का बेड़ा बढ़ाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर भी बसें संचालित की जा रही हैं। सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली रूट पर पहले छह बसें ही चलती थी, लेकिन जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ी है, रोडवेज ने भी बसों में इजाफा कर दिया। अब सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली रूट पर 16 बसें चलती हैं, जिनमें चार एसी बसें भी शामिल हैं।
सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व बढ़ाने व यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें