फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: माइनस 20 डिग्री में विमान का दरवाजा जाम, हवाईअड्डे पर यात्रियों को उतरने नहीं दिया क्योंकि...

Tue, 22 Jan 2019 02:21 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कनाडा के हवाईअड्डे पर फंसा यात्री विमान - फोटो : sonjoydutterson/Twitter
विज्ञापन
दुनिया की सबसे लंबी हवाई उड़ान में शनिवार को यात्री की तबीयत बिगड़ने से जहाज की आपात लैंडिग करानी पड़ी। यह विमान अमेरिका के न्यूजर्सी से हांगकांग जा रहा था। विमान को कनाडा के गूज बे हवाई अड्डे पर उतारा गया। भीषण बर्फबारी और ठंड के बीच विमान का गेट जाम हो गया। हालांकि विमान के आपातकाली दरवाजे से बीमार यात्री को अस्पताल भेजा दिया गया। 
विज्ञापन


लेकिन मुसाफिरों के लिए परेशानी तब हो गई जब हवाई अड्डे पर स्टैंड बाई पर दूसरा विमान नहीं मिला। और इस पर भी हद तब हो गई जब यात्रियों को 9 घंटे तक माइनस 20 डिग्री सेल्सियस की जमा देने वाली सर्दी में विमान से उतरने दिया गया।

इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कनाडा के गूज बे हवाई अड्डे पर उस वक्त कोई कस्टम अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। इसलिए जांच संबंधी प्रक्रियाओं के पालन में असमर्थता जता कर यात्रियों को विमान से उतरने नहीं दिया गया। विमान में आई तकनीकी खामी को दुरुस्त करने के बाद करीब 14 घंटे बाद यात्रियों की फ्लाइट दोबारा शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें