फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम मशीनों से 3 घंटे में 86 करोड़ उड़ाए

Mon, 23 May 2016 05:53 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विज्ञापन
जापान में जाली क्रेडिट कार्ड की मदद से एटीएम मशीनों से 1।4 अरब येन (करीब 86 करोड़ रुपये) निकाल लिए गए। क्योदो समाचार एजेंसी के मुताबिक, ये रकम तीन घंटे के अंदर जापान के विभिन्न शहरों के 1400 एटीएम मशीनों से निकाली गई।रकम निकालने के लिए 7-इलेवन कैश मशीनों को निशाना बनाया गया, जो जापान की अधिकांश कैश मशीनों से उलट विदेशी कार्ड को स्वीकार करती हैं। पैसे निकालने वालों ने दक्षिण अफ्रीकी बैंकों से डाटा चुराकर उनके जाली एटीएम बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका के स्टैंडर्ड बैंक का अनुमान है कि उसे 192।4 लाख डॉलर (करीब 1।30 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है। क्योदो के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि इस घटना में जापान के अलग अलग हिस्सों में मौजूद 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। यह घटना 15 मई की है। जांच एजेंसियों के सूत्रों का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी ने कहा है कि 1400 निकासियों में हर बार करीब एक लाख येन (करीब 61 हजार रुपये) निकाले गए। 
विज्ञापन


स्टैंडर्ड बैंक ने इस जालसाजी को बहुत ही चालाकी भरा संगठित फर्जीवाड़ा बताया है, जिसमें बैंक खातों के जाली कार्ड बनाए गए थे।बैंक का कहना है कि ये कार्ड बहुत 'थोड़ी संख्या' में बनाए गए थे। लेकिन बैंक ने कहा है कि उपभोक्ताओं को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। बयान जारी कर बैंक ने कहा है,'स्टैंडर्ड बैंक ने इस मामले को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं।'
विज्ञापन


जापानी पुलिस संदिग्धों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फ़ुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा दोनों देशों की पुलिस इंटरपोल के साथ मिलकर जांच कर रही है कि बैंक डाटा कैसे चोरी हुई और इतने संगठित तरीके से जालसाजी कैसे हुई। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें