फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

''ईश्वर के आदेश पर मारे गए लोग''

विज्ञापन
विज्ञापन
बोको हराम के नेता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने एक वीडियो में कहा है कि इस महीने के शुरू में नाइजीरियाई शहर बागा में हुआ हमला उनके लड़ाकों ने किया था।
विज्ञापन


अबुबकर सेकाउ माने जा रहे इस व्यक्ति का दावा है कि ईश्वर के आदेश पर लोगों को मारा गया। उन्होंने और हमलों की चेतावनी दी है। कुछ खबरों में कहा गया है कि इस महीने के शुरू में बागा पर हुए हमले में करीब दो हजार लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन सरकार मरने वालों की संख्या को केवल डेढ़ सौ बताकर इसे विवादित बना रही है।
विज्ञापन

ईश्वर का आदेश

समाचार एजेंसी एएएफपी के मुताबिक यह वीडियो 35 मीनट का है। इसमें सेकाउ होने का दावा करने वाले व्यक्ति का कहना है, "बागा में लोगों को हमने मारा। हमने सचमुच में उन्हें मार दिया, क्योंकि हमारे ईश्वर ने अपनी किताब में ऐसा करने का हमे निर्देश दिया है।"

वीडियो में उन्होंने नाइजीरिया और अन्य क्षेत्रीय बलों को भी चुनौती दी है। उन्होंने कहा है, ''अफ्रीका के राजाओं आप देर कर रहे हैं, मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप मुझपर अभी हमला करें। मैं तैयार हूं।''

वीडियो में हथियारों का जखीरा दिखाया गया है, माना जा रहा है कि इन हथियारों को पड़ोसी डोरोन बागा सैन्य अड्डे से लिया गया है। बोको हराम ने नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में स्थित कस्बों और गांवों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। अब उसने पड़ोसी देशों को धमकी देना शुरू कर दिया है। हालांकि इस वीडियो की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन संवाददाताओं का कहना है कि यह बोको हराम का विशिष्ट तरीका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें