फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील में मिट्टी धंसने से 10 लोगों की मौत, 11 घायल

Sun, 11 Nov 2018 06:56 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्राजील के रियो-डि-जेनेरियो शहर के करीब मिट्टी धंसने से तकरीबन 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  ब्राजील के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को रिओ डि जेनेरियो के पास एक मडस्लाइड में दस लोग मारे गए और 11 घायल हो गए।
विज्ञापन


रियो के नागरिक रक्षा विभाग के प्रमुख रॉबर्टो रोबाडे ने ग्लोबो टीवी नेटवर्क को बताया कि निटरॉय शहर में भारी मडस्लाइड के कारण ये हादसा हुआ था। उन्होंने बताया कि बोआ एस्प्रेंसा नामक स्थान पर तकरीबन छह घरों के ऊपर यह भयानक मडस्लाइड आकर गिरी और अचानक देखते ही देखते वहां चीख पुकार मच गई। 

उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा, "पिछले दो दिनों से यहां लगातार बारिश हो रही थी। इस बाबत यहां रहने वाले लोगों को चेतावनी भी जारी की गई थी लेकिन उन्होंने इसे जरा भी गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें स्थिति की सलाह दी गई थी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने की सिफारिश भी की गई थी। लेकिन कई परिवारों ने यहां से जाने से इनकार कर दिया।'
विज्ञापन


इस घटना के बाद बचावकर्मियों ने पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला। मृतकों में एक 3 वर्षीय लड़के समेत दो बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं व एक मध्यआयु वर्ग का आदमी भी शामिल है। फिलहाल इनके अलावा पीड़ितों के बारे में और जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें