दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, जुलु किंग गुडविल ज्वालिथिनी और आध्यत्मिक गुरु स्वामी शिवानंद के सम्मान में डरबन के एक सार्वजनिक पार्क में बृहस्पतिवार को तीनों हस्तियों के एक स्मारक का अनावरण किया गया।
भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी परोपकारी शख्स और व्यवसायी ईश्वर रामलक्ष्मण द्वारा शुरू की गई एक परियोजना के तहत पहले मंडेला और ज्वालिथिनी की एक साथ प्रतिमाएं बनाई गई, जिसमें बाद में शिवानंद शांति स्तंभ भी जोड़ दिया गया।
रामलसक्ष्मण ने कहा कि मैं 20 वर्षों से ही जुलु के राजा और जुलु राष्ट्र से जुड़ा हूं। मुझे डॉ. नेल्सन मंडेला की सादगी और समाज में दिए गए उनके योगदान ने आकर्षित किया और शांति के इस स्मारक को बनाकर उनका सम्मान करने का फैसला किया।’ रामलक्ष्मण ने कहा, ‘शिवानंद शांति स्तंभ विविधता में एकता का एक प्रतीक है। वे प्रेरणा के स्रोत हैं और इस बात को याद दिलाने वाले कि शांति और प्रेम को अपनी मानवीय सीमाओं से ऊपर रखना चाहिए।’