सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित रूस के दूतावास पर दो मिसाइल हमले हुए हैं।सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के विरोधियों पर रूस के जरिए किए जा रहे हवाई हमले के लिए अपना समर्थन जताने के लिए सैकडों लोग दूतावास परिसर के बाहर खडे हैं।
वहां मौजूद पत्रकारों के अनुसार मिसाइल हमले से लोगों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन अभी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि इस हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं।