तुर्की की राजधानी अंकारा में एक रैली के दौरान हुए बम विस्फोट से मौके पर ही 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।
तुर्की की राजधानी अंकारा में एक संगठन ने शांति बैठक का आयोजन किया था। तुर्की की डोगन न्यूज एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है।
ब्रॉडकॉस्टर एनटीवी ने बताया कि यह भीषण बम विस्फोट ट्रेन स्टेशन के दो तरफ हुआ जहां पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक मौजूद थे।
इस विस्फोट की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। टर्की राज्य की एनाडोलू एजेंसी ने बताया कि यह एक आत्मघाती हमला हो सकता है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने भी मौके पर ऐसा ही होने की पुष्टि की है।
कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के विरोध में प्रदर्शन के लिए लेबर यूनियन और कई एनजीओ वहां पर प्रदर्शन करने के लिए मौजूद थे। इसके बाद आयोजकों ने इस बैठक को निरस्त कर दिया है।