अफगान तालिबान ने दक्षिणी हेमंड प्रांत में आत्मघाती कार बम धमाके की वीडियो फूटेज जारी की है। यह पहला ऐसा मीडिया प्रेमी आतंकी समूह है जिसने ड्रोन के सहारे हमले को फिल्माया है।
इस 23 मिनट के वीडियो में दिखाया गया है कि आत्मघाती धमाका करने वाला जिहादी पहले भाषण देता है फिर वो सबसे गले मिलता है। इसके बाद बारूद से लदी गाड़ी पर बैठ कर हमले के लिए निकल पड़ता है वीडियो में आत्मघाती आतंकी बारूद से लदी कार को सड़कों पर घुमाता हुआ आराम से पुलिस मुख्यालय तक ले जाता है, फिर कंपाउंड के बीचोबीच ले जाकर धमाका कर देता है।
तालिबान अंग्रेजी के साथ पांच भाषाओं में वेबसाइट लांच करने के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ा रहा है।