फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से तीन दिन के भारत दौरे पर होंगी स्विस राष्ट्रपति, काले धन पर होगी बात

Tue, 29 Aug 2017 01:06 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Doris Lutherd
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथार्ड बुधवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। यह स्विट्जरलैंड के किसी राष्ट्रपति की चौथी भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


Read Also: स्विट्जरलैंड का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा जयपुर, महापौर से की मुलाकात 

इस दौरान दोनों पक्ष व्यापार और निवेश समझौतों के साथ विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों पर आगे बढ़ने के लिए बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय से जारी वक्तव्य में कहा गया है, “स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति के साथ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और स्विट्जरलैंड की कई बड़ी कंपनियों के कारोबारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।”

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत यात्रा के दौरान ल्यूथार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मुलाकात करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत करेंगे। इस बातचीत के दौरान स्विस बैंक में भारतीयों द्वारा छिपाकर रखे गए काले धन के मुद्दे को भी भारत उठा सकता है।
विज्ञापन


Read Also:काले धन वालों की अब खैर नहीं, अगले महीने भारत के साथ चर्चा करेगा स्विस पैनल

स्विट्जरलैंड, भारत के साथ कारोबार करने वाला का सातवां सबसे बड़ा देश है। स्विट्जरलैंड के साथ भारत का 2016-17 में कारोबार 18.2 अरब डॉलर रहा। भारत अपने कुल वैश्विक कारोबार का 2.76 फीसदी द्विपक्षीय कारोबार के रूप में करता है, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते मिला-जुला रुख देखने को मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें