बगदाद में सोमवार सुबह व्यस्त बाजार में एक कार बम धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई। इराकी अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बगदाद के जमीला में होलसेल मार्केट में यह धमाका हुआ, इसमें तकरीबन 28 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
पढ़ें: IS आतंकियों को इराकी सेना दे रही ऐसी मौत, रूह कांप जाए
पुलिस ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जैसे ही बाजार में धमाका हुआ वैसे ही लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। हमले में घायल 3 बच्चों के पिता हुसैन कदीम ने बताया कि यह हमला बताता है कि हमारी सुरक्षा में कितनी खामियां हैं और स्थिति कितनी बेकाबू है। उन्होंने कहा कि, उन्हें डर है कि ऐसे हमले दोबारा फिर होंगे।
पढ़ें: सेना का अभियान धीमा करने को बच्चों को मार रहा आईएस
इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ऑनलाइन स्टेटमेंट के जरिए ली है। हालांकि ये स्टेटमेंट IS के मीडिया हैंड अमाक न्यूज एजेंसी के मुताबिक मिला है। बाकी मीडिया रिपोर्टस ने इसे प्रमाणित नहीं किया है।