दक्षिण कोरिया में एक नौका डूबने से दो लोगों की मौत हो गई, 100 लोग से ज्यादा लोग लापता हो गए। नौका में 476 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार अभी तक 368 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
राहत और बचाव का कार्य बड़े पैमाने पर जारी है। बचाव कार्य में नेवी, तटरक्षक और नागरिक पोत समेत 34 पोतों और 18 हैलीकॉप्टरों को लगाया गया है। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार नौका पर सवार यात्रियों में ज़्यादातर स्कूली छात्र सवार थे। ये सभी इंशियोन बंदरगाह से दक्षिण में स्थित जेजू द्वीप के एक रिसॉर्ट को जा रहे थे।