पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक स्कूल में हमलावरों ने बड़ी संख्या में छात्राओं का अपहरण कर लिया है। अगवा छात्राओं के अभिभावकों ने इस बात की जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि बोरनो शहर में चिबोक के एक स्कूल में बीती रात कुछ बंदूक़धारी पहुंचे और कथित तौर पर छात्रावास में रहने वाली लड़कियों को चार ट्रकों में बैठने का आदेश दिया।
अभिभावकों ने बीबीसी की हाउसा सेवा को बताया है कि इस घटना में कम से कम 200 लड़कियों को अग़वा किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे बोको हराम नाम के इस्लामिक चरमपंथी संगठन का हाथ है।