फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब को मिला नया युवराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब के नए शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए नई पीढ़ी से अपना वारिस चुना है। शाह सलमान के भतीजे और 55 साल के गृहमंत्री युवराज मोहम्मद-बिन-नएफ शाही तख्त के नए उत्तराधिकारी बने हैं।
विज्ञापन


जबकि शाह के 30 साल के बेटे मोहम्मद-बिन-सलमान को डिप्टी क्राउन प्रिंस (युवराज) बनाया गया है। 78 साल के शाह सलमान जनवरी में अपने सौतेले भाई और शाह अब्दुल्लाह की मौत के बाद शाह बनाए गए थे।

बीबीसी संवाददाता किम घटास के मुताबिक 55 साल के बिन-नएफ को युवराज और मोहम्मद-बिन-सलमान को डिप्टी क्राउन प्रिंस बनाया जाना संकेत करता है कि देश में युवा पीढ़ी पहली बार शासन की अगुआई करने जा रही है। करीबी रिश्तों के कारण माना जा रहा है कि अमरीका नए वारिस का स्वागत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिक चरमपंथियों के ख‌िलाफ कड़ा रुख

शाह सलमान शासन के अनुभवी सुरक्षा प्रमुख हैं और इस्लामिक चरमपंथियों के ख‌िलाफ अपने कड़े रुख के लिए जाने जाते हैं। वे साल 2009 में अल-कायदा के जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे थे। नए डिप्टी क्राउन प्रिंस मोहम्मद-बिन-सलमान ने भी सऊदी के नेताओं के बीच तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उन्हें जनवरी में रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। पिछले महीने उनकी देखरेख में यमन के ख‌िलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व में अभियान चलाया गया था।

मजबूत विदेश नीति
क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी ईरान को पीछे धकेलने के लिए शाह सलमान मुखर और मजबूत विदेश नीति अपनाते रहे हैं। नई नियुक्तियों को इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है। कैबिनेट में फेरबदल करते हुए कई और नियुक्तियां की गईं। करीब चार दशकों से सेवा में नियुक्त विदेश मंत्री सउद-अल-फैसल की जगह अमरीका में सऊदी अरब के राजदूत अदेल-अल-जुबैर को नियुक्त किया गया है। सऊद-अल-फैसल 75 साल के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें