Ilyushin Il-20M plane in flight (File Photo)
सीरिया के भूमध्यसागर तट के ऊपर उड़ान भर रहा रूसी सेना का विमान लापता हो गया है। रूस की सेना ने इसकी जानकारी दी है। सेना के मुताबिक लापता हुए विमान में 14 लोग सवार थे।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सोमवार को लताकिया से रूस के वायुसेना ठिकाने पर लौट रहा एक विमान तट से 35 किमी दूर रडार से गायब हो गया।
रूसी सेना ने कहा कि विमान उस दौरान लापता हुआ, जब इलाके में इस्राइल के चार लड़ाकू विमान अपने लक्ष्यों पर हमले कर रहे थे।
हालांकि, अधिकारियों ने विमान को मार गिराए जाने की आशंका फिलहाल जाहिर नहीं की है।
(इनपुट:एपी)