फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपना पसंदीदा फल खाने से डर रहे हैं लोग, वजह है सुई

Tue, 18 Sep 2018 01:11 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लोग आजकल अपना पसंदीदी फल स्ट्रॉबेरी खाने से डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी ने एक अफवाह फैला दी है। अफवाह है कि स्ट्रॉबेरी में सुई छुपाई गई है। जिसके कारण उत्पादक अब मेटल डिटेक्टर की सहायता से फल की जांच कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में तो सरकार ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सरकार ने रखा एक लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का ईनाम

मामले की जांच के आदेश देने के बाद ऑस्ट्रलिया के क्वींसलैंड प्रांत की सरकार ने अफवाह फैलाने वाले को पकड़ेन के लिए एक लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (72,000 अमेरिकी डॉलर) का इनाम रखा है। यह अफवाह बीते सप्ताह से फैलनी शुरू हुई थी।

इस अफवाह के फैसले के बाद से लोग तो परेशान हैं ही, साथ ही देश के मशहूर छह ब्रांडों- लव बेरी, डिलाइटफुल स्ट्रॉबेरी, ओसिस, बेरी आब्सेशन, बेरी लिशियस और डोन्नीब्रूक बेरिसीस ने बाजारों से अपने उत्पाद वापस ले लिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्ट्रॉबेरी में मिली सुई

अभी तक सराकर द्वारा कहा जा रहा था कि यह महज एक अफवाह है। लेकिन विदेशी मीडिया के मुताबिक दो स्ट्रॉबेरी में सुई पाई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें