फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें वीडियो, कैसे जान बचाने के लिए चार मंजिला इमारत से कूदा परिवार

Thu, 26 May 2016 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
धुआं निकलता देख पड़ोसी हुए इकठ्ठा - फोटो : social media
विज्ञापन
मां-बाप खुद कितनी ही मुसीबत में क्यों न हों पर जब बात अपने बच्चों की आती है उनके लिए कोई भी जोखिम लेने से नहीं हिचकते हैं। रूस के उत्तर-पश्चिमी मॉस्‍को में एक अपार्टमेंट में आग लग गई। अपार्टमेंट से धुआं निकलता देख पड़ोसी भी इकठ्ठा हो गए। पड़ोसियों ने जान बचाने के लिए एक जाल को फैला कर पकड़ लिया ताकि अपार्टमेंट में रहने वाला परिवार नीचे कूद कर अपनी जान बचा सके।
विज्ञापन


मां-बाप ने बालकनी से पहले बच्चों को नीचे फेंका फिर खुद भी कूद गए। चार लोगों का यह परिवार पड़ोसियों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया।बच्चों की मां ऐलिना ने न्यूज साइट न्यूइंफॉर्म को बताया कि पूरे अपार्टमेंट में बुहत ज्यादा धुआं हो गया था मेरे पति को लगा हमारा परिवार बच नहीं पाएगा।

हम सब बालकनी के पास इकठ्ठा हो गए। हमारे दो बच्चे हैं, एक बच्चा 11 महीने का है जिसे दिल की बीमारी है। फिर मैंने अपने दोनों बच्चों को बालकनी से नीचे फेंका, उसके बाद फिर मैं कूद गई। मेरे पति ने सबसे आखिर में छलांग लगाई। 
विज्ञापन


दोनों बच्चों को कोई चोट नहीं आई लेकिन मेरे पति को कुछ चोटें आईं हैं उन्हें अस्पाताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद संबंधित स्थानीय अधिकारियों ने परिवार को लापारवाही बरतने के लिए डांटा है।
विज्ञापन

                                   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें