फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला चार हजार साल पुराना रानी का मकबरा, खुलेगा रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्र के पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान किसी अज्ञात रानी का चार हजार साल पुराना मकबरा मिला है। यह मकबरा मिस्र में काहिरा के दक्षिण पश्चिम स्थित अबु-सर में मिला।
विज्ञापन


प्राचीन मिस्र की राजधानी में अबु-सर इलाके को एक कब्रिस्तान के तौर पर उपयोग किया जाता था। माना जा रहा है कि यह मकबरा 4,500 साल पहले प्राचीन मिस्र के किसी राजा की बीवी या मां का है।

मिस्र के पुरातत्व मामलों के मंत्री ममदूह एल-दैमैती के अनुसार क़ब्रिस्तान की दीवार पर रानी का नाम खेनटकावेस गुदा हुआ था। मंत्री ने बताया कि वे वहां की खेनटकावेस तृतीय हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस खोज से उन्हें पांचवे राजवंश के कुछ अज्ञात पहलुओं को जानने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


मिस्र के राजा नेफेरेफ्रे की कब्र के पास मिला मकबरा

चौथे राजवंश के साथ पांचवे राजवंश में ही मिस्र में पहले पिरामिडों का निर्माण हुआ था। यह मकबरा मिस्र के राजा नेफेरेफ्रे की कब्र के पास मिला।

मकबरे को खोजने वाली चेक इंस्टीट्यूट ऑफ इजिप्टोलॉजी मिशन की प्रमुख मिरोस्लैव बार्ता ने कहा कि मकबरे के स्थान से पता चलता है कि वह राजा की पत्नी हैं। साथ में पुरातत्वविदों को वहां चूना पत्थर और तांबे के करीब 30 बर्तन भी मिले।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें