फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन में 'बेतुके' बयानों का जवाब ब्रा से

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन के शहर वलाडोलिड में 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल के बाहर बड़ी संख्या में ब्रा बांध दी हैं। ये प्रदर्शनकारी शहर के मेयर लियोन दी ला रिवा के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन का विचार ट्विटर से शुरू हुआ।
विज्ञापन


लियोन दी ला रिवा ने हाल ही में एक रेडियो शो में कहा था कि वह किसी महिला के साथ एकांत में असहज महसूस करेंगे।

उन्होंने कहा था, "कल्पना करिए कि आप लिफ़्ट में चढ़ रहे हों, कोई लड़की भी आपके साथ लिफ्ट में आ जाए, अपनी ब्रा और स्कर्ट उतारे और ये चिल्लाते हुए बाहर भाग जाए कि आपने उस पर हमला किया है।"

उनके बयान के बाद ट्विटर पर हैशटैग #EscracheDeSujetadoresbegan यानी 'ब्रा प्रोटेस्ट' ट्रेंड करने लगा। इसे 10,000 बार इस्तेमाल किया जा चुका है।
विज्ञापन

'बेतुके निर्देश'

स्पेन में इसके अलावा कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्होंने लोगों का गुस्सा बढ़ाया है।

इससे पहले मलागा में एक मामले में बलात्कार के पांच अभियुक्तों को बरी कर दिया गया था, तब से हैशटैग #NoEstasSola यानी 'तुम अकेली नहीं हो' 40,000 बार इस्तेमाल हुआ है।

वहीं मलागा के मेयर ने कहा था कि लोगों को इस मामले पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि स्पेन में हर साल 1,000 से ज्यादा बलात्कार होते हैं।

स्पेन की सरकार ने जो निर्देश दिए उनसे भी लोग नाराज हैं। सरकार ने लोगों से कहा था कि यौन हमलों के मामलों में कमी के लिए लोगों को पर्दे बंद रखने चाहिए और लेटरबॉक्स से अपना नाम हटा लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें