फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के किम जोंग से मिलेंगे सीरिया के राष्ट्रपति असद, दोनों देशों पर लग चुका है ये आरोप

Mon, 04 Jun 2018 03:35 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद उत्तर कोरिया जाने की योजना बना रहे हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि साल 2011 में देश की कमान संभालने के बाद पहली बार उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन किसी देश के प्रमुख नेता की मेजबानी करेंगे।

विज्ञापन


हाल में किम जोंग उन कूटनीतिक मोर्चे पर काफी सक्रिय दिख रहे हैं। उन्होंने मई में चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की और इस महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। हालांकि, सीरिया ने इस असद के उत्तर कोरिया दौरे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सीरिया की गिनती उत्तर कोरिया के सहयोगी देश के तौर पर होती है।

दोनों देशों पर रासायनिक हथियारों को लेकर एक दूसरे के साथ सहयोग करने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि ये दोनों देश ऐसे आरोपों को खारिज करते हैं। उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी ने असद की यात्रा की अभी कोई तय तारीख नहीं बताई है। एजेंसी के अनुसार बुधवार को असद ने कहा, ''मैं किम जोंग-उन से मिलने उत्तर कोरिया जा रहा हूं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने रसायनिक हथियार बनाने में की थी सीरिया की मदद

असद ने ये भी कहा कि उन्हें यकीन है कि किम जोंग-उन अंतिम जीत हासिल कर लेंगे और बिना असफल हुए दोनों कोरियाई देश एक होंगे। उत्तर कोरिया ने 1966 में सीरिया के साथ राजनीतिक संबंध बनाये थे और अरब-इसराइल संघर्ष के समय उन्होंने अक्टूबर 1973 में अपनी तरफ से सैन्य दस्ता और हथियार भेजे थे।

इसी साल फरवरी में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि उत्तर कोरिया ने 2012 और 2017 के बीच सीरिया को रसायनिक हथियार बनाने के लिए मदद पहुंचाई थी। 

असद पर सात साल के गृहयुद्ध के दौरान रसायनिक हथियारों का उपयोग करने के आरोप लगते रहे हैं, हालांकि वे इन सभी आरोपों से इंकार करते हैं। उत्तर कोरिया ने इस साल की शुरुआत में ही दक्षिण कोरिया के साथ दोस्ती के संकेत दे दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें