उन्होंने मजाकिया अंदाज में भारत पहुंचने पर अपने स्वागत का जिक्र भी किया। ट्रूडो को भारत में प्रोटोकॉल के उलट भारत के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की जगह कृषि मंत्री रहे गजेंद्र शेखावत ने रिसीव किया था।
जानकारी के लिए बता दें कनाडा की ट्रूडो सरकार पर वहां कथित खालिस्तानी समर्थकों से सहानुभूति के आरोप लगते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी भारत यात्रा के दौरान भारतीय सरकार ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों की भी आलोचना की और कहा, "उन्होंने मैंने क्या पहना है इस पर फोकस किया लेकिन मैंने वहां क्या फैसले लिए इसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया।"
ट्रूडो ने इंफोसिस के सीईओ सलील पारेख की प्रशंसा करते हुए उनके साथ हुई अपनी मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बातचीत को भी मीडिया ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया था। सलील ने कनाडा में नए निवेश की बात कही थी। उन्होंने स्लाइड में अपनी और सलील की फोटो दिखाते हुए पत्रकारों के लिए लिखा कि "आप लोगों ने ये बातचीत रिपोर्ट नहीं की क्योंकि मैंने शर्ट और टाई पहना हुआ था, बोरिंग... "
एक अन्य स्लाइड शो में ट्रूडो ने अपनी और बॉलिवुड एक्टर शाहरुख खान की फोटो दिखाई, इस फोटो में शाहरुख ने डार्क कलर का सूट पहना हुआ था जबकि ट्रूडो ने गोल्डन कलर की शेरवानी। इस स्लाइड पर बोलते हुए उन्होंने कहा "तो, हममें से एक गंभीरता से अंडर ड्रेस्ड है, कितना शर्मनाक है उसके लिए।"
ट्रूडो ने अपनी स्पीच को कथित तौर पर समाप्त करते हुए अंत में कहा कि "वह भारत था, सभी यात्राओं को समाप्त करने वाली यात्रा। गंभीरता से मैंने इपनी टीम को बता दिया है कि मैं कभी भी कहीं भी नहीं जा रहा हूं।"