फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनवा लें अपना OCI कार्ड, आजीवन करें भारत में फ्री वीजा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सभी पीआईओ कार्ड धारकों से अपील की है कि वे 31 मार्च के पहले ओसीआई (विदेशी भारतीय नागरिक) कार्ड बनवा लें अन्यथा डेडलाइन के बाद पीआईओ कार्ड भारत यात्रा करने के लिए वैध नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन


महावाणिज्य दूतावास के वीजा कौंसल राहुल श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जो भी दुबई के निवासी हैं वे जल्द से जल्द दूतावास आकर आपना ओसीआई कार्ड बनवा लें ताकि डेडलाइन के आखिरी समय में उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

यह कार्ड बनने में करीब 2 महीने का वक्त भी लगेगा लेकिन अधितकारियों का कहना है कि वो 30 दिन के भीतर भी मिल सकता है। (तस्वीर साभार - गल्फ न्यूज)
विज्ञापन

आजीवन फ्री वीजा की सुविधा

राहुल ने बताया कि सभी आवेदक समय के भीतर सारी औपचारिकताएं पूरी कर लें अन्यथा 31 मार्च के बाद भारत यात्रा करने के लिए वीजा की आवश्यकता होगी। इसके साथ यह भी माना जाएगा कि आवेदक नया ओसीआई कार्ड बनवा रहा है जिसकी सामान्य कीमत 1,020 दीनार है।

पीआईओ कार्ड को ओसीआई कार्ड में तब्दील कराने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगाया जाएगा। कुछ मामलों में 6 दीनार तक का खर्च आ सकता है। इस संबंध में आवेदक को ज्यादा जानकारी www.passport.gov.in/oci पर मिल जाएगी।

पीआईओ कार्ड उन मुल्क के लोगों को जारी किया जाता है जो भारतीय मूल के हैं और परिवार की चौथी पीढ़ी पार कर चुके हैं। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि जिन भी भारतीय नागरिकों के पास दूसरे देशों का पासपोर्ट मौजूद है. उन्हें भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करना होगा।

पीआईओ कार्ड, विदेशी पासपोर्ट के साथ कार्ड धारक को इस बात की आज्ञा देता है कि वो बिना वीजा के भारत में यात्रा कर सकते हैं। पीआईओ कार्ड 15 साल तक के लिए वैध होता है। जनवरी 2015 में इस भारत सरकार की ओर से इस बात की घोषणा की थी कि पीआईओ स्कीम के स्थान पर ओसीआई कार्ड लाया जाएगा जिसकी मदद से लोगों को भारत की यात्रा के दौरान आजीवन फ्री वीजा की सुविधा मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें