फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सपने में 13 साल की लड़की ने महिला शिक्षक को ईशनिंदा करते देखा, साथियों ने गला रेतकर उतार दिया मौत के घाट

Wed, 30 Mar 2022 02:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

आरोपी महिलाओं ने बताया कि उनकी 13 साल की किशोरी रिश्तेदार ने सपने में देखा था कि मृतका ने ईशनिंदा की। सपने में ही उसे जान से मारने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
muder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के एक मदरसे में पढ़ाने वाली तीन महिला शिक्षकों ने अपनी एक साथी की गला रेतकर हत्या कर दी। तीनों ने मृतका पर ईशनिंदा करने का आरोप लगाया था। चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों महिला शिक्षकों ने यह आरोप अपने एक रिश्तेदार के कहने पर लगाया। हत्या की आरोपी महिलाओं का कहना है कि, उनके रिश्तेदार ने सपने में देखा था कि, मृतका ने ईशनिंदा की थी। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों महिला शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, जब घटनास्थल पर वह पहुंची तो महिला खून से लथपथ थी। यह हत्या डेरा इस्माइल खान के जामिया इस्लामिया फलाहुल बिनात के बाहर हुई। 

13 साल की लड़की ने देखा था सपना 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी महिलाओं ने बताया कि उनकी 13 साल की किशोरी रिश्तेदार ने सपने में देखा था कि मृतका ने ईशनिंदा की। सपने में ही उसे जान से मारने का आदेश दिया गया। इसके बाद उसने यह बात आरोपी महिलाओं को बताई। 

विज्ञापन

महिला से था धार्मिक मतभेद
पाकिस्तानी अखबरा डॉन की खबर के मुताबिक, आरोपी महिलाओं का मृतका के साथ धार्मिक मतभेद था। मृतका जाने-माने धार्मिक विद्वान मौलाना तारिक जमील की अनुयायी थी। आरोपी महिलाएं इसे नापसंद करती थीं। पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत में कहा गया कि, आरोपी महिलाओं की उम्र 17 से 24 वर्ष के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें