फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में नाइजीरियाई छात्र पर हमला हुई सुलह

Fri, 27 May 2016 07:56 PM IST
इमरान क़ुरैशी/बीबीसी संवादाता
विज्ञापन
Nigerian student - फोटो : BBC
विज्ञापन
हैदराबाद के बंजारा हिल में 26 साल के नाइजीरियाई छात्र पर उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से हमला किया है। विवाद गलत कार पार्किंग से जुड़ा है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले में राज्य सरकार से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


इससे पहले कांगो के छात्र मासुंदा कितादा ऑलीवर की हत्या से नाराज अफ्रीकी देशों के राजदूतों ने अफ्रीकी दिवस के बहिष्कार की धमकी दी थी। मासुंदा कितादा ऑलीवर की दिल्ली में पिछले हफ्ते हत्या हो गई थी।

आरोप है कि नाइजीरियाई छात्र बामिलोला काजिम अक्सर पड़ोसी मोहम्मद गफूर के घर के सामने अपनी कार पार्क कर दिया करते थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर काजिम के हेकड़ी से जवाब देने पर गफूर अपना आपा खो बैठे। और उसने उन पर हमला कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

नाइजीरियाई छात्रा की कार में एक स्थानीय नागरिक ने अपना सिर घुसा दिया था

Nigerian student - फोटो : BBC
थाना प्रभारी के श्रीनिवास ने बताया हमने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और फिर उसे जमानत भी दे दी गई है। उनके बीच सुलह हो गई है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि निजाम कॉलेज में पढ़ने वाले काजिम को चिकित्सीय मदद दी गई। और फिर उन्हें बंजारा हिल्स में उनके जाहिरनगर स्थित फ्लैट में भेज दिया गया है।

हैदराबाद के नाइजीरियाई छात्र संगठन अध्यक्ष गिडियन ओमोदोवेल का कहना है ये कोई बड़ी बात नहीं। उन्होंने माफी मांग ली है और हमने भी उन्हें माफ कर दिया है। ये होता रहता है।

हैदराबाद में अफ्रीकी देशों के करीब 4,000 छात्र पढ़ते है। यहां के नाइजीरियाई छात्र संगठन में 100 से भी अधिक सदस्य है। हैदराबाद में स्थानीय नागरिकों और नाइजीरियाई छात्रों के बीच अक्सर कोई न कोई विवाद देखा जा सकता है।

फरवरी में तब काफी हंगामा मचा था। जब रास्ता पूछ रही नाइजीरियाई छात्रा की कार में एक स्थानीय नागरिक ने अपना सिर घुसा दिया था।

इस मामले में पुलिस ने दो स्थानीय छात्रों को गिरफ्तार किया तो था। लेकिन जाँच में किसी तरह के नस्लीय दुर्व्यवहार के सबूत नहीं मिले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें