फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोको हराम के खिलाफ जमीनी और हवाई हमले

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर नाइजीरिया में चरमपंथी संगठन बोको हराम के खिलाफ चाड और निजेर की सेनाओं ने साझा जमीनी और हवाई कार्रवाई शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई का मकसद नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में बोको हराम को निशाना बनाना है। ये कार्रवाई ऐसे समय में शुरू की गई है जब बोको हराम ने अंतरराष्ट्रीय चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा जताई है।
विज्ञापन


शनिवार को एक ऑडियो टेप जारी कर बोको हराम के नेता अबु बकर शेकाऊ ने दुनिया भर के सभी मुसलमानों से आईएस के नेता अबु बक्र अल-बगदादी के प्रति वफादार बनने की अपील की।

बोको हराम उत्तरी नाइजीरिया में इस्लामिक शासन क़ायम करने के लिए 2009 से संघर्ष कर रहा है और हाल के महीनों में उसकी हिंसा का निशाना नाइजीरिया के अलावा उसके पड़ोसी देश भी बने हैं।अफ्रीकी संघ ने बोको हराम से निपटने के लिए आठ हज़ार सैनिकों वाला एक क्षेत्रीय बल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें