फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया में धमाके, 50 मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी शहर मैइदुगुरी में हुए तीन अलग-अलग धमाकों में कम से कम 50 लोग मारे जाने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनमें से दो धमाके बाजार में हुए हैं और तीसरा धमाका भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाजार में हुए बम विस्फोटों में आत्मघाती हमलावर शामिल थे। मैइदुगुरी कुछ समय पहले तक इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम का प्रमुख ठिकाना भी रहा है।
विज्ञापन


बोको हराम नाइजीरिया में इस्लामी शासन की स्थापना करना चाहता है। इसके लिए बोको हराम के लड़ाके हिंसक वारदातें करते रहे हैं।

सेना ने बीते साल उन्हें इस इस शहर से खदेड़ दिया था। उसके बाद वे नजदीक के सामबीसा जंगल से सटे गांवों और शहरों पर हमला करते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें