फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया: 54 सैनिकों को मौत की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया की एक सैन्य अदालत ने 54 सैनिकों को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें चरमपंथी संगठन बोको हराम से लड़ाई न करने का दोषी पाया है।
विज्ञापन


सैन्य अदालत ने उन सैनिकों को बगावत करने और लड़ाई का मैदान छोड़ कर भागने का दोषी करार दिया है।

इसी साल अगस्त में बोको हराम ने नाइजीरिया के तीन शहरों पर कब्जा कर लिया था। उन सैनिकों पर आरोप थे कि उन्होंने बोको हराम से शहर वापस लेने के लिए किए जा रहे युद्द में भाग लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन



सैनिकों के एक वकील ने बताया कि दोषी पाए गए 54 सैनिकों को फायरिंग स्कॉयड के ज़रिए मौत की सज़ा दी जाएगी, जबकि पांच सैनिकों को बेगुनाह करार देते हुए रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


सैनिकों का कहना है कि बोको हराम के लड़ाकों की तादाद उनकी तुलना में कहीं ज़्यादा थी, इसलिए उन्होंने ऐसा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें