फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम के शहर घेंट में घुसे बंदूकधारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्जियम के घेंट शहर में चार बंदूकधारी एक अपार्टमेंट में घुस आए हैं। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक इन चारों हथियारबंद लोगों ने एक आदमी को बंधक बना लिया है। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी है ताकि वो सुरक्षित रह सकें। उत्तरी बेल्जियम के डैमपुर्ट इलाके में हुई इस घटना में हथियारबंद लोग जबरन इस फ्लैट में घुसे हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ''हथियारबंद लोग इमारत में हैं लेकिन ये साफ नहीं हो है कि इमारत के भीतर क्या हो रहा है।'' घेंट पुलिस के प्रमुख फिलिप राशाएर्ट ने डे स्टैंडर्ड वेबसाइट को बताया है कि ज्यादा बंधकों के शामिल होने की आशंका के कारण वो सावधानी से बचाव अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा है कि संघीय अधिकारियों ने अब घेरेबंदी का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

फिलिप ने यह भी कहा, "बंधक कांड को सफलता से खत्म करने के लिए उनके पास सबकुछ है जिसकी उन्हें जरूरत है।" घेंट में रहने वाले रूबेन डेनिस पुलिस की घेरेबंदी के बीच हैं। उन्होंने बीबीसी को बताया, "इमारत के चारों तरफ, पीछे और छतों पर पुलिस अधिकारी हैं। एक ट्रक आया है जिसपर सीढ़ियां हैं। उनके पास बंदूकें हैं।" बेल्जियम टीवी का कहना है कि घेंट में इसी साल अक्टूबर में बंधक बनाने की एक घटना हुई थी। यह मामला कर्ज ना चुकाने से जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें