फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराची में टिड्डों के झुंड से परेशान लोगों को मंत्री की नसीहत- शांति के लिए बनाएं बिरयानी

Tue, 12 Nov 2019 06:57 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कराची में टिड्डों के झुंड से परेशान हैं लोग
विज्ञापन

टिड्डों के कारण इन दिनों कराची के लोग परेशान हो गए हैं। कराची शहर में बलूचिस्तान की ओर से टिड्डियों के झुंड आ रहे हैं। मुसीबत की इस घड़ी में सिंध के कृषि मंत्री इस्माइल ने परेशान लोगों  को अजीबोगरीब सलाह दे डाली। मंत्री ने लोगों को टिड्डों के साथ बिरयानी जैसे अच्छे पकवान बनाकर इससे निपटने की सलाह दी है।

विज्ञापन


द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक पाकिस्तान में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जो टिड्डों का झुंड उड़ते हुए दिखाई दे रहा है। कृषि मंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि वे सभी यहां आए हैं इसलिए लोगों को उन्हें खाना चाहिए। 

उनके इस बयान के बाद तरह-तरह के जोक्स बन रहे हैं। कुछ रेस्तरां वालों ने टिड्डियां पकाने की विधि भी साझा की है। इनके अनुसार टिड्डियां विटामिन का एक बड़ा स्रोत है।
विज्ञापन


इस्माइल ने आश्वासन दिया कि इन क्षेत्रों में कीटनाशक स्प्रे की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी, इन कीड़ों ने फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाया और लोगों को भी इन कीड़ों की वजह से कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें