फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार कर हजारों प्रवासी ऑस्ट्रिया पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कई हज़ार प्रवासी हंगरी की सीमा पार कर ऑस्ट्रिया में दाख़िल हुए हैं। इनमें से बहुत से युद्धग्रस्त सीरिया से हैं। हंगरी की सरकार ने अपने ट्रांज़िट नियमों में ढील दी है जिसके बाद प्रवासियों को बसों के ज़रिए ऑस्ट्रिया की सीमा तक पहुँचाया गया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रिया में दाख़िल होते वक़्त राहत कर्मियों ने प्रवासियों को खाना मुहैया कराया। कुछ ऑस्ट्रियाई नागरिकों ने प्रवासियों के लिए स्वागत संदेश भी दिखाए। ऑस्ट्रिया का कहना है कि प्रवासी चाहें तो ऑस्ट्रिया में शरण मांग सकते हैं या फिर आगे जर्मनी जा सकते हैं।

हंगरी की सरकार का कहना है कि अब और बसें और ट्रेनें प्रवासियों को मुहैया नहीं कराई जाएंगी। सरकार का कहना है कि उसने सीमा की ओर बढ़ रहे प्रवासियों को ख़तरों के मद्देनज़र बसें मुहैया कराई थीं।
विज्ञापन


सरकार का यह भी कहना है कि वह हालात का फिर से आंकलन कर रही है। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्षों के कारण बड़ी तादाद में अप्रवासी यूरोप का रुख़ कर रहे हैं। यूरोपीय देश प्रवासियों की आने की समस्या से निबटने के लिए चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें