फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरून में बम धमाके में 10 की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के उत्तरी इलाके में दो बम हमलों में कम से कम दस लोग मारे गए हैं और लगभग 100 लोग घायल हुए हैं। कुछ ख़बरों में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


दोनों धमाके केरावा कस्बे में हुए। पहला धमाका सेना के कैम्प के नजदीक और दूसरा धमाका बाज़ार में हुआ। अभी किसी गुट ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

अधिकारियों का कहना है कि कैमरून में इस्लामी समूह बोको हराम सक्रिय है जो इस तरह के हमले करता रहा है। बोको हराम वर्ष 2002 में स्थापित एक संगठन है जो पश्चिमी शिक्षा पद्धति का विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें