फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cage Fight: मार्क जुकरबर्ग ने एलन मस्क के केज फाइट चैलेंज को किया स्वीकार, मेटा प्रमुख ने कहा- सेंड मी लोकेशन

Fri, 23 Jun 2023 06:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

दुनिया के ये दो बड़े कारोबारी क्या सच में वेगास ऑक्टागन में मिलने वाले हैं या ये सिर्फ मजाक है? यह तो अभी साफ नहीं है, लेकिन मस्क की पोस्ट पर कमेंट बॉक्स मजेदार मीम्स से भर गया है।

विज्ञापन
mark Zuckerberg - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की केज फाइट होने वाली है। दरअसल, ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने खुद जुकरबर्ग को चुनौती दी थी, जिसे मेटा सीईओ ने स्वीकार कर लिया है। मस्क के ट्वीट का जवाब देते हुए जुरकबर्ग ने कहा, सेंड मी लोकेशन। यानी मुझे केज फाइट की लोकेशन भेजें।

मस्क ने दो शब्दों में इसका जवाब दिया, वेगास ऑक्टागन। एएलएक्स नाम के ट्विटर यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया था। इसके बाद मारियो नाफवाल नाम के एक ट्विटर हैंडल से जुकरबर्ग के नए प्लेटफॉर्म से जुड़ी और डीटेल्स शेयर की गई। 

मस्क की पोस्ट पर साझा कर रहे मीम्स.

विज्ञापन

दुनिया के ये दो बड़े कारोबारी क्या सच में वेगास ऑक्टागन में मिलने वाले हैं या ये सिर्फ मजाक है? यह तो अभी साफ नहीं है, लेकिन मस्क की पोस्ट पर कमेंट बॉक्स मजेदार मीम्स से भर गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें