फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: स्कूल के पास हुआ कार बम धमाका, 6 लोगों की मौत

Tue, 05 Apr 2016 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बम धमाका
विज्ञापन
अफगानिस्तान में एक स्कूल के पास कार बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह धमाका सुसाइड बम धमाका माना जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन


यह धमाका अफगानिस्तान के परवान प्रांत में सेया गेर्ड (Seya Gerd) शहर में हुआ है। अफगानिस्तान की मीडिया के अनुसार इस धमाका का टारगेट हाई स्कूल की इमारत थी। इस धमाके की पुष्टि परवान प्रांत के गवर्नर ने की है।

धमाके वाली जगह पर भारी मात्रा में बचाव टीम और सुरक्षा बल के लोग पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है। यह धमाका अफगानिस्तान पुलिस और तालिबान के बीच हुई मुठभेड़ के बाद हुआ, जिसमें 6 पुलिसकर्मियों और एक लड़ाके की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें