दुनिया को बुलेट ट्रैन देने वाले देश जापान से एक रोचक खबर है। यहां एक मछली 1.8 मिलियन डॉलर (करीब 12.59 करोड़ रुपए) में बिकी है। बतया जा रहा है कि यह मछली कोहाकु प्रजाति की है। इस मछली की लंबाई 101 सेमी है।
हिरोशिमा के साकी फिश फार्म ने लाइव बोली लगवाई। शुरुआत में इस मछली की कीमत 35 हजार रुपये रखी गई थी मगर घंटों चली बोली के बाद अंत में यह बारह करोड़ से ज्यादा में बिकी।
ब्रिटिश विशेषज्ञ टिम वाडिंगटन ने बताया कि कोहाकु प्रजाति की यह मछली आमतौर पर एक ही रंग की होती है। कोहकु मछली के टॉप पर लाल धब्बा होता है। परफेक्ट कोहाकु होने के लिए मछली के रंग में बिना पीलापन लिए मूल सफेद रंग होना चाहिए। जापानी भाषा में कोहाकु का मतलब लाल और सफेद होता है। इन दोनों रंगों का होने की वजह से इसे कोहाकु कहा जाता है । यह जापान की पहली सजावटी मछली है।
इससे पहले सबसे महंगी मछली का रिकॉर्ड एक मरी हुई ब्लूफिन टूना के नाम था। यह मछली 9.79 करोड़ रुपए में बिकी थी और इसका 222 किलो था।