फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यहां चल रहा अनोखा अभियान, लोगों से हथियार खरीद रही पुलिस

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 29 Dec 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : The New York Times

अमेरिका में गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए 'बायपैक कैंपेन' चलाया जा रहा है। इस अभियान से पुलिस को काफी सहायता मिली है। पुलिस ने तीन दिन में लोगों से दो हजार अवैध हथियार खरीद लिए हैं। इस साल यहां गोलीबारी की तीस से भी अधिक घटनाएं हुई हैं। ये अभयान बाल्टीमोर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।



पुलिस लोगों से अपने अवैध हथियार बेचने को कह रही है। पुलिस ने एक रॉकेट लॉन्चर भी खरीदा है। इस अभियान में शहर के मेयर भी अपना समर्थन दे रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के हर तीसरे घर में एक बंदूक होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां के संविधान के दूसरे संशोधन के अनुसार यहां के नागरिकों को बंदूक रखने का अधिकार है। 


इतने में खरीदे हथियार


पुलिस ने 35 हाजर रुपये तक में हथियारों की खरीद की है। बड़ी मैग्जीन वाली बंदूक के लिए 25 डॉलर (1800 रुपए),  सेमी-ऑटोमैटिक राइफल के लिए 200 डॉलर (14 हजार रु.), हैंडगन और  राइफल के लिए 100 डॉलर (7 हजार रु.) और राइफल के लिए 500 डॉलर (35 हजार रु.) की कीमत रखी है। वहीं पुलिस ने रॉकेट लॉन्चर की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा पुलिस ने जिनसे बंदूक ली हैं, उनके नाम की घोषणा न करने की शर्त भी रखी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next