फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें कोई रोक नहीं सकता: इसराइल

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय दबाव उनके देश को 'गजा के चरमपंथियों के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करने से नहीं रोक सकता'।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक गजा से होने वाले रॉकेट हमले नहीं रुकेंगे तब तक गजा पर इसराइल के हवाई हमले तेज होते रहेंगे। इस बीच गजा में होने वाली इसराइल की कार्रवाई में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 105 हो गई है जिनमें आम लोग और बच्चे भी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार आयुक्त नवी पिल्लई ने कहा है कि इसराइल के सैन्य अभियान से अंतरराष्ट्रीय कानून का हनन हो सकता है।
विज्ञापन

इजराइन ने ओबामा से की बात

नेतन्याहू ने कहा कि उनकी अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल से टेलीफोन पर 'अच्छी बात' हुई है, लेकिन कोई भी दबाव 'हमें पूरी शक्ति के साथ कार्रवाई करने से नहीं रोक सकता है।'

इस बीच गजा पट्टी से इसराइल में रॉकेट हमले हो रहे हैं जिनसे संपत्ति को नुकसान होने के अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं।

वहीं फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इसराइल की कार्रवाई में मारे गए लोगों के अलावा 675 लोग घायल भी हुए हैं। इसराइल का कहना है कि मरने वाले लोगों में 'दर्जनों चरमपंथी' शामिल हैं।

दोनों पक्षों में ताजा संकट की वजह पिछले दिनों अगवा हुए तीन इसराइली युवक बने जिनके बाद में शव मिले। इसके बाद एक फलस्तीनी युवक को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई।

अमरीका ने दोनों पक्षों के बीच संघर्ष-विराम कराने की पेशकश रखी है, लेकिन हालात लगातार बिगड रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें