इसराइल ने फलस्तीन के गजा पट्टी पर दो हवाई हमले किए हैं जिसमें 14 फलस्तीनी घायल हो गए हैं। हमलों का सिलसिला कई दिनों से जारी है।
फलस्तीनी संगठन हमास की ओर से दक्षिणी इसराइल में दागे गए रॉकटों के जवाब में इसराइल ने गजा पट्टी पर हवाई हमले किए जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत कुल 14 फलस्तीनी घायल हुए हैं।
इनसे पहले हमास ने कहा था कि इसराल के हमलों के जवाब में उसके सदस्यों ने रॉकेट दागे। उसका कहना है कि महज एक घंटे के भीतर ही करीब चालीस रॉकेट दागे गए।
हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमास ने इसराइल पर अपने पांच लडाकों को मार डालने का आरोप लगाया है। ये घटना गजा पट्टी में हमास के छह सदस्यों को दफनाने के वक्त हुई है।