फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहा हुई बंधक नर्सें, जल्द भारत पहुंचने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में फंसी 46 भारतीय नर्सें रिहाई के बाद शनिवार सुबह भारत पहुंच रही हैं। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने बीबीसी से बातचीत में इस ख़बर की पुष्टि की है।
विज्ञापन


चांडी ने बताया, "वे सभी सुरक्षित हैं और कल सुबह तक (शनिवार सुबह) भारत पहुंच जाएंगी। विदेश मंत्रालय और केरल सरकार उन्हें भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं और सभी तरफ से सकारात्मक संकेत हैं।"

उनका कहना था, "हम विस्तृत जानकारी दो घंटे बाद ही दे पाएंगे। फिलहाल यही कहा जा सकता है कि उनकी रिहाई की ख़बर जल्द ही आएगी और वे पास के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।"
विज्ञापन

विज्ञापन

विद्रोहियों के कब्जे में थी नर्सें

इससे पहले एक भारतीय नर्स ने अपने घर फोन कर बताया कि उन नर्सों को इस्लामिक स्टेट इन इराक ऐंड अल-शाम यानी आईएसआईएस ने छोड़ने का फैसला किया है।

बीबीसी से बातचीत में एक नर्स के रिश्तेदार ने बताया कि इराक़ में बंधक बनाई गई नर्स से उनकी सुबह फोन पर बात हुई है।

उन्होंने बताया कि नर्सों के दल को आईएसआईएस ने छोड़ने का फैसला किया है और उन्हें इरबिल ले जाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें