उत्तर कोरिया में मोबाइल फोन का इस्तेमाल इस कदर बढ़ गया है कि उसका इस्तेमाल करते समय किन बातों का ख्याल रखा जाना जरूरी है इसके लिए सरकारी मीडिया ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
दक्षिण कोरिया की एक समाचार एजेंसी यॉनहैप ने एक सांस्कृतिक मैगजीन में छपे एक लेख का हवाला देते हुए कहा है कि मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से कुछ लोगों में 'फोन इस्तेमाल के शिष्टाचार का पालन न करने की प्रवृत्ति हो गई है।'
उसी लेख में कहा गया है कि जिन समस्याओं का जिक्र है उनमें 'फोन पर जोर-जोर से बात करना, और सार्वजनिक जगहों पर फोन से बात करते समय बहस करना शामिल हैं।'