फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल इस्तेमाल के लिए भी दिशा-निर्देश!

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया में मोबाइल फोन का इस्तेमाल इस कदर बढ़ गया है कि उसका इस्तेमाल करते समय किन बातों का ख्याल रखा जाना जरूरी है इसके लिए सरकारी मीडिया ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की एक समाचार एजेंसी यॉनहैप ने एक सांस्कृतिक मैगजीन में छपे एक लेख का हवाला देते हुए कहा है कि मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से कुछ लोगों में 'फोन इस्तेमाल के शिष्टाचार का पालन न करने की प्रवृत्ति हो गई है।'

उसी लेख में कहा गया है कि जिन समस्याओं का जिक्र है उनमें 'फोन पर जोर-जोर से बात करना, और सार्वजनिक जगहों पर फोन से बात करते समय बहस करना शामिल हैं।'
Trending Videos
विज्ञापन

फोन पर परिचय देना

मैगजीन के अनुसार गैर-जरूरी बातचीत के बजाए लोगों को कोई भी कॉल रिसीव करते समय पहले खुद का परिचय कराना चाहिए और कॉल करने वाले को अगर आप जानते हैं तो फौरन उन्हें बता दें ताकि वो भी स्वयं का परिचय देने से बच जाएं।

उत्तर कोरिया में 2008 में मोबाइल सेवा शुरू की गई थी और आज की तारीख में वहां बीस लाख से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ता हैं। लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की इजाजत नहीं है और मोबाइल इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग समाज के कुलीन वर्ग से आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें