फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सुशीला जयपाल कर रही अमेरिकी संसद में जाने की तैयारी, ओरेगन से ठोकी दावेदारी

Fri, 03 Nov 2023 05:50 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ह्यूस्टन

सार

भारत में जन्मी सुशीला जयपाल ने सोशल मीडिया में साझा करते हुए कहा, हमें कांग्रेसी ब्लूमेनॉयर की विरासत को आगे बढ़ाने, एमएजीए विचारकों के साथ खड़े होने और हमारे मूल्यों से समझौता किए बिना हमारे समुदाय के लिए काम करने के लिए वाशिंगटन में एक प्रगतिशील चैंपियन की जरूरत है।
विज्ञापन
सुशीला जयपाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की बहन सुशीला जयपाल ने अमेरिकी राज्य ओरेगन से यूएस कांग्रेस में चुने जाने के लिए अपनी दावेदारी शुरू की है। ओरेगॉन में एक पूर्व काउंटी आयुक्त सुशीला ने उम्मीदवारी की घोषणा की, जिसका लक्ष्य लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि अर्ल ब्लूमेनॉयर की जगह लेना है। पूर्व वकील ने कांग्रेस के लिए दौड़ शुरू करने के लिए बुधवार सुबह राज्य के मल्टनोमाह काउंटी कमिश्नर बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन

 

भारत में जन्मी सुशीला ने सोशल मीडिया में साझा करते हुए कहा, हमें कांग्रेसी ब्लूमेनॉयर की विरासत को आगे बढ़ाने, एमएजीए विचारकों के साथ खड़े होने और हमारे मूल्यों से समझौता किए बिना हमारे समुदाय के लिए काम करने के लिए वाशिंगटन में एक प्रगतिशील चैंपियन की जरूरत है। डेमोक्रेट सुशीला ने कहा कि आज मुझे कांग्रेस के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है

एक रिपोर्ट में सुशीला के हवाले से कहा गया, यह निश्चित रूप से उस काम को जारी रखने के बारे में है जो मैं स्थानीय मुद्दों पर काउंटी में कर रही हूं। बेघर संकट, सार्वजनिक सुरक्षा, फ्रंट लाइन श्रमिकों के लिए मजदूरी ये सभी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।
विज्ञापन


वाशिंगटन राज्य के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली उनकी बहन प्रमिला ने उनकी कांग्रेसी दावेदारी का समर्थन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, मेरी अविश्वसनीय बहन सुशीला ने अभी-अभी कांग्रेस के लिए अपना अभियान शुरू किया है। गौरतलब है कि 2018 में मल्टनोमाह काउंटी कमीशन में उत्तर और पूर्वोत्तर पोर्टलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने से पहले सुशीला जयपाल ने कई गैर लाभकारी संस्थाओं के बोर्ड में काम करते हुए लगभग दो दशक बिताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें