फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र प्लेन का बंधक संकट खत्म, हाईजैक करने वाला गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2016 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मिस्र का प्लेन हाईजैक - फोटो : Reuters
विज्ञापन
एजिप्ट एयर ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्लेन हाईजैक के जरिए बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा करवा लिया गया है। वहीं प्लेन हाईजैक करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्लेन हाईजैक करने के बाद विमान को लारनाका एयरपोर्ट पर उतारा गया था। मिस्र के एक हवाई जहाज को हाइजैक कर लिया गया था। इस विमान में अभी 81 लोग सवार थे।
विज्ञापन

  Official sources at EGYPTAIR declared the release of all the hostages and the arrest of the hijacker. #EgyptAir — EGYPTAIR (@EGYPTAIR) March 29, 2016


मिस्र के मीडिया के मुताबिक व्यक्ति ने जहाज अपनी पत्नी के लिए हाईजैक किया था। इजिप्ट की मीडिया के मुताबिक प्लेन को हाइजेक करने वाले की पहचान इब्राहिम सामहा के रूप में की गई है। इब्राहिम सामाहा खुद मिस्र का रहना वाला है। इब्राहिम की उम्र 27 व 28 के बीच में हैं। वह प्लेन की सीट नंबर 38 के पर बैठा हुआ था। 
विज्ञापन


मिस्र का विमान MS181 के अपहरणकर्ता इब्राहिम समाहा ने साइप्रस में राजनीतिक शरण की मांग की थी। वहीं साथ ही अपनी पूर्व पत्नी को भी देखने की मांग रखी है। वहीं साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनसतासियादिस ने विमान अपहरण के बारे में कहा कि विमान अपहरण का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहाज को हाइजैक करने वाला व्यकित आतंकवादी नहीं है। वो एक मूर्ख है। आतंकवादी पागल होते हैं वो बेवकूफ नहीं होते हैं। यह व्यक्ति बेवकूफ है।



साइप्रस ने आतंकियों को बातचीत करने का प्रस्ताव दिया था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबरों के मुताबिक प्लेन को हाइजैक करने वाले आतंकी ने अपने शरीर पर विस्फोटक बांध रखा था।


 आतंकी ने जिस विमान का अपहरण किया है वो एयरबस 320 है। इजिप्ट एयरलाइंस ने अपना जहाज हाइजैक होने की अधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। इजिप्ट एयरलाइंस ने ट्वीट करके बताया है कि उनका जहाज MS181 हाइजैक हो गया।



साइप्रस सरकार के मुताबिक इजिप्ट एयरप्लेन के पायलट उमर अल-गमाल ने अधिकारियों को बताया कि उन सभी को प्लेन में मौजूद एक यात्री ने धमकी दी जोकि विस्फोटक बेल्ट पहने हुआ था। उसने जबरदस्ती करने प्लेन को लारनाका में उतारने के लिए बाध्य किया।

इजिप्टएयर ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि अभी भी आतंकियों से बातचीत जारी है। अभी तक के समझौते के तहत सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया है। जबकि क्रू मेंबर और विदेशी नागरिकों को बंधक बना कर रखा गया है। 

इजिप्टएयर ने ट्वीट के जरिए इमरजेंसी कॉल सेंटर नंबर और इंटरनेशनल नंबर की जानकारी दी है। इस पर लोग अपने घरवालों के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
  Emergency Call Center
Within Egypt 0800 77 77 000
International +2 02 25989320-29 — EGYPTAIR (@EGYPTAIR) March 29, 2016

  Negotiations with the kidnapped result in the release of all the passengers, except the crew and four foreigners. — EGYPTAIR (@EGYPTAIR) March 29, 2016
विज्ञापन


 
Our flight MS181 is officially hijacked. we'll publish an official statement now.  Our flight MS181 is officially hijacked. we'll publish an official statement now. #Egyptair — EGYPTAIR (@EGYPTAIR) March 29, 2016

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें